{"_id":"51-46012","slug":"Baghpat-46012-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किसान से लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर किसान से लूटपाट
Baghpat
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बली के पास तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक किसान से 11 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दी है।
बली निवासी पीतम, गुरुवार को हरियाणा के दादरी में धान बेचकर रात आठ बजे वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तभी तीन बदमाशों ने उसे तमंचे केे बल पर रोक लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने किसान से 11 हजार रुपये लूट लिए। मुंह खोलने पर बदमाश किसान को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को आसपास खेतों में काफी तलाशा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दी है। उधर, बड़ौत निवासी साजिद, शुक्रवार की सुबह बाइक से बागपत होते हुए मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह अमीनगर सराय के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर उससे दो हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में घटना की शिकायत की है।