{"_id":"51-45499","slug":"Baghpat-45499-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को करीबी ने ही लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को करीबी ने ही लूटा
Baghpat
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। पांची गांव के पशु व्यापारी से हुई लूट के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव पांची निवासी पशु व्यापारी शमशुद्दीन ने खेकड़ा के एक पशुपालक से भैंस खरीदी थी। नौ अक्टूबर को वह खेकड़ा में पशुपालक को बाइक से रुपये देने जा रहा था। बड़ागांव के पास बदमाशों ने उससे हथियारों के बल पर करीब 90 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की खेकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। छपरौली पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा लिया। उसने व्यापारी के साथ हुई लूट की बहुत की महत्वपूर्ण जानकारी दी। छपरौली थाना प्रभारी का कहना है कि घटना को व्यापारी के करीबी ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन