{"_id":"5f8b2fcd8ebc3e5fa2076242","slug":"916-asha-surveyed-two-lakh-44-thousand-houses-baghpat-news-mrt506552181","type":"story","status":"publish","title_hn":"916 आशाओं ने किया दो लाख 44 हजार घरों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
916 आशाओं ने किया दो लाख 44 हजार घरों का सर्वे
विज्ञापन
दस्तक अभियान
- 524 लोग मिलें बीमारी से ग्रसित, 138 के टेस्ट कराए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण के दस्तक अभियान के तहत 916 आशाओं ने जिले के दो लाख 44 हजार 601 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान 524 लोग मौसमी बीमारी से ग्रसित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 138 मरीजों की कोविड की जांच कराई गई, सभी रिपोर्ट निगेटिव आई।
संचारी रोग नियंत्रण की नोडल अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले में एक से 15 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया गया। जिले भर में 916 आशाओं ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा मौसमी बीमारी जैसे खांसी, बुखार व जुकाम से पीड़ित मरीजों की सूची तैयार की। दस्तक अभियान में जिले के 524 लोगों में बुखार, खांसी व जुकाम के लक्षण मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 524 लोगों में 138 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।