{"_id":"5cd9b876bdec22074857e71c","slug":"91557772406-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीकेएल में चयन होने से खिलाड़ी के परिजनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीकेएल में चयन होने से खिलाड़ी के परिजनों में खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कबड्डी खिलाड़ी का पूना महाराष्ट्र में शुरू हुई आईआईपीकेएल प्रतियोगिता में चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर है।
पूना महाराष्ट्र में इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कबड्डी खिलाड़ी विशाल नैन पुत्र आनंद नैन को तलगू बुल्स की टीम ने उक्त प्रतियोगिता में खेलने के लिए छह लाख रुपये में खरीदा है। नेशनल कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच उपेंद्र कुमार ने बताया कि विशाल कबड्डी का बहुत अच्छा खिलाड्ी है। उसका चयन आईआईपीकेएल टीम मे् होने से परिजनों, ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम फखरपुर से भी एक खिलाड़ी का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विशाल के पिता आनंद नैन ने बताया कि ग्राम बसी निवासी इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला जितेंद्र कुमार सरगम ने भी खिलाड़ी विशाल नैन को फोन कर आशीर्वाद दिया है।