फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहर में जाम लगने पर आक्रोश जताया

शहर में जाम लगने पर आक्रोश जताया

Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर में जाम लगने पर आक्रोश जताया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में हुई, इसमें शहर में जाम लगने पर आक्रोश जताया। इसके बीच चेयरमैन उनके बीच पहुंचे और उन्होंने इस समस्या को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। इसमें शहीद अजय कुमार बसा टीकरी के परिजनों को 60 हजार का चेक का निर्णय लिया
डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता ने की। सचिव प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन मेें बैठक मेें जाम पर चिंता जताई। इस दौरान चेयरमैन अमित राणा पहुंचे और बताया कि मीरापुर रजबहे की पटरी के निर्माण के संबंध में टेंडर स्वीकृत कर ठेकेदार को निर्माण के लिए स्वीकृत दे दी, जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि अग्रसेन चौराहे से बिनौली फाटक तक बावली चौक से बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक तक, वहीं पट्टी चौधरान से शिव मंदिर में तक सीसी मार्ग बनाया जाएगा, बताया कि वे नगर मेें ई-रिक्शा चल पाएगी, इनके लाइसेंस नगरपालिका से स्वीकृत होंगे और वे बड़ौत तहसील के निवासी होंगे। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह को तीन साल के लिए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया और उन्हेें अधिकतर किया जाए कि आगामी बैठक को अनुमोदित करें। बैठक में प्रस्ताव पास किया कि सीएम और शासन से अनुरोध किया जाएगा कि वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान 30 प्रतिशत की छूट दी जाए, वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो सीट की वृद्धि कर पांच सीटें आरक्षित की जाए।
विज्ञापन

इसमेें घरेलू विवाद निपटाने के लिए शिव नारायण शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह और तेजपाल सिंह को अधिकतर किया। दूसरी तरफ एआरएम से मांग की कि रोडवेज की बस दिल्ली बस स्टैंड पर लगने वाले जाम को देखकर बावली चुगी से संचालित की जाए। इसमें हरपाल सिंह ने शहीद अजय कुमार निवासी बसा टीकरी के परिजनों को 60 हजार का चेक का निर्णय लिया। वहीं होली सद्भावना से मनाने की अपील की। इसमें जमीरुद्दीन अब्बासी, दिनेश, मोहन, सत्यप्रकाश, सत्यपाल पथौलिया, धर्मवीर सिंह, शिव नारायण, ब्रहम सिंह, तेजपाल, नारायण दत्त, राधेश्याम, धर्मपाल, हरवीर सिंह, चरण सिंह मलिक, सुखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed