फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   42 विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ी

42 विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ी

Wed, 06 Mar 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
42 विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा मंगलवार को सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पांच केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके के साथ हुई। इस दौरान बड़ौत क्षेत्र में 42 विद्यार्थियों ने भौतिक विभाग की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा खत्म होने पर छात्र छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आई।

सीबीएसई के नगर में स्थित जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीर एकेडमी और माउंट लिटरा स्कूल में परीक्षा केंद्र हैं। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन व हर्षित जैन ने बताया कि इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान विषय का पेपर था। इंटरमीडिएट में 190 में से 10 बच्चे अनुपस्थित रहे। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 305 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 13 बच्चे अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इंटर में 350 पंजीकृत हैं। इनमें से 10 बच्चे अनुपस्थित रहे। माउंट लिट्ररा स्कूल के मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 153 बच्चों में से 4 बच्चे अनुपस्थित रहे। लार्ड महावीर एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि इंटर में 384 बच्चों मेें से केवल 5 बच्चे अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए। प्रात: साढ़े दस बजे छात्र छात्राओं को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया। डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। उनका कहना था कि पेपर बहुत आसान आया है और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed