फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज से मेला, सुरक्षा के बीच श्रद्धालु पहुंचने शुरू

आज से मेला, सुरक्षा के बीच श्रद्धालु पहुंचने शुरू

Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
आज से मेला, सुरक्षा के बीच श्रद्धालु पहुंचने शुरू

विज्ञापन

बागपत। पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार से मेला आरंभ होगा। जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंध कमेटी के साथ मिलकर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। डीएम पवन कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंदिर परिसर में पुलिस कर्मचारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण भी किया।
डीएम पवन कुमार ने कहा कि मेले में कर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। पहली शिफ्ट वाले ड्यूटी तभी छोड़े, जब दूसरी शिफ्ट वाले आ जाए। सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट को पहले से ही चेक कर लें और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आपस में संपर्क में रहे। छोटी घटनाओं को भी हल्के में ना लें। कोई भी घटना हो तो तुरंत आलाधिकारी को सूचित करें और सभी ध्यान में रखें कि मंदिर पर आने वाले सभी शिवभक्तों के साथ विनम्रता के साथ पेश आए। जलाभिषेक शांति के साथ कराने कि कोशिश करें। कोई भी बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में नहीं आएगा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ रहे। ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी अपने पास एंबुलेंस के चालक का नंबर रखे। ये भी जानकारी रखे कि एंबुलेंस कहां-कहां खड़ी है। जरूरत पड़ने पर अपने निकट वाली एंबुलेंस से संपर्क करें। अपने प्वाइंट के तुम खुद अधिकारी हो, इसलिए हर समय किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक यादव, सीओ दिलीप सिंह, सीओ राजीव प्रताप सिंह, पंडित जयभगवान शर्मा, चेयरमैन मांगेराम यादव आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
बालैनी। डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट को देखा। साथ ही बैरिकैडिंग और सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। मंदिर में गर्भ गृह का निरीक्षण किया। शिव लिंग पर जलाभिषेक भी किया। मंदिर समिति के लोगों से मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए विचार विमर्श किया।

सुबह चार बजे से शुरू होगा जलाभिषेक
बालैनी। पुरा में श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार की सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। पुलिस कर्मियों को शनिवार की शाम से ही तैनात किया है। मंदिर के पास अस्थायी कोतवाली बनाई गई है।

रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ मंदिर
बालैनी। पुरा गांव में श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शाम होते ही मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गया। मेला परिसर में दुकान सज गई है। तीन दिन तक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी।


कांवड़ियों में दिखा देश भक्ति का जनून
बागपत। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या में बढ़ी है। कांवड़ियां बोल बम, बम-बम के जयघोष लगाते चले। कांवड़ियों में देश भक्ति का भी जनून साफ दिखाई दे रहा था। हरियाणा के सोनीपत निवासी कांवड़ियों का जत्थ बड़ी कांवड़ लेकर जनपद से गुजरा। अधिकांश कांवड़ पर तिरंगा लगे मिले साथ ही शिव भक्त भारत माता की जय के नारे लगाते चले जा रहे थे । इसके अलावा पुरा गांव में श्री परशुरामेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों का भी आना शुरू हो गया है। चार मार्च को महाशिव रात्रि पर कांवड़ियां मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed