फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परशुरामेश्वर मंदिर में फाल्गुनी मेले की तैयारियां शुरू

परशुरामेश्वर मंदिर में फाल्गुनी मेले की तैयारियां शुरू

Tue, 26 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
परशुरामेश्वर मंदिर में फाल्गुनी मेले की तैयारियां शुरू
बागपत।
विज्ञापन

पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर में महाशिव रात्रि पर लगने वाले फाल्गुनी मेले की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बैरिकैडिंग की व्यवस्था कराई जा रही है। तीन मार्च को मंदिर में जलाभिषेक होगा। लगभग 1500 पुलिस कर्मियों की मेले में ड्यूटी लगाई जाएगी।

परशु रामेश्वर मंदिर पुरा में तीन मार्च को महाशिव रात्रि पर फाल्गुनी मेले लगेगा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले हजारों की संख्या में शिव भक्त मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। पुलिस ने मेले को शांति पूर्वक कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पुलिस फोर्स की कमी होने के कारण डीजीपी से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। मेले में 1500 के लगभग पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले की सुरक्षा के लिए एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अलावा पांच एएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 60 दरोगा, 900 कांस्टेबलों की तैनाती होगी। इसके अलावा चार टियर गैस व दस घुड़सवार भी मार्गों का निरीक्षण करेंगे। पुलिसकर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया। मंदिर परिसर में बैरिकैडिंग की व्यवस्था कराई है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस मेले में शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं रहती, लेकिन लाखों की संख्या में स्थानीय लोग जलाभिषेक करने पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed