फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनावी बजट में गन्ना भुगतान पर चर्चा नहीं की

चुनावी बजट में गन्ना भुगतान पर चर्चा नहीं की

Sun, 03 Feb 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
चुनावी बजट में गन्ना भुगतान पर चर्चा नहीं की
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बजट पूरी तरह चुनावी है। इसमें गन्ने के भुगतान पर कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा छह हजार रुपये देकर केवल छलने का काम किया है। किसानों को पूरा कर्ज माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि बजट चुनावी स्टंट है। इससे किसी भी वर्ग को लाभ नहीं मिलने वाला है। यह चुनावी बजट बनकर रह गया है। किसानों के साथ छलावा किया। न तो गन्ने के भुगतान पर कोई चर्चा की और न ही पूरे कर्ज माफी पर है। बिजली दोगुनी है, डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज सब महंगे है। इससे किसी भी वर्ग को कोई लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। किसानों को मात्र छह हजार रुपये देकर उनको छलने की कोशिश की। पूरा कर्ज माफ होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 फरवरी को खामपुर लुहारी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सभासद जाहिर खान को नगराध्यक्ष और राजेंद्र सिंह जाटव को जिला महामंत्री और मनोज धामा को जिला महासचिव बनाया। इसमें अजहर खां, संदीप चौधरी, कवर पाल, नदीम खान, रमेश चंद, तनवीर, कलीम अलवी, मुसीर, महताब, नौशाद कुरैशी, विक्रम सिंह, देवेंद्र शर्मा, ओमवीर ढाका आदि रहे। वहीं रालोद नेता बलधारी सिंह के निधन पर दुख व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed