फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनुशासित दिनचर्या और स्वच्छता से बेहतर बनता है जीवन

अनुशासित दिनचर्या और स्वच्छता से बेहतर बनता है जीवन

Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अनुशासित दिनचर्या और स्वच्छता से बेहतर बनता है जीवन
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी बागपत की मेडिकल ऑफिसर एवं महिला रोग विशेषज्ञ डा. मैनाज सिद्दीकी और डा. अंजना शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में डा. मैनाज ने कहा कि नियमित दिनचर्या बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। किसी भी क्षेत्र में सफलता बेहतर स्वास्थ्य से ही शुरू होती है। इसलिए जरूरी है कि दिनचर्या को नियमित रखें। सुबह समय पर उठना चाहिए, वर्क आउट नहीं कर सकते तो टहलने को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। हरी और मौसमी सब्जी खाएं और जंकफूड खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ अंजना शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए आंख, नाक, कान और दांतों की नियमित सफाई जरूरी है। दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। बच्चों को कम से कम दो मिनट ब्रश जरूर करना चाहिए। मसूड़ों का ख्याल रखें। छात्राएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, बासी भोजन न करें, इसके अलावा खान-पान में टालू रवैया नहीं अपनाना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक बीके शर्मा, प्रधानाचार्या रुचिरा, डा. मैनाज सिद्दीकी और डा. अंजना शर्मा ने किया। संचालन हरीश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जगपाल मलिक, शांता जीत, प्रीति, पीटर, शमीम, अभिनव, दीपक पंत, अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक और शिक्षक भी रहें जागरूक
बागपत। स्कूल प्रबंधक डॉ बीके शर्मा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक भी छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें और समय-समय पर बच्चों से बात करते रहें। अभिभावक बेहतर तरीके से इस पर ध्यान रख सकते हैं, जिससे परिवार में विश्वास का भाव भी बढ़ेगा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। दिनचर्या में व्यायाम और योग को शामिल करें।


हर काम समय पर करें, तभी मिलेगी सफलता
बागपत। डा. मैनाज सिद्दीकी ने कहा कि छात्राएं लक्ष्य निर्धारित करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। कामयाबी निरंतर अभ्यास से हासिल होती है। लक्ष्य निर्धारित करें और हासिल करने के लिए जी जान लगा दें। नियमित दिनचर्या और अनुशासन से सफलता मिलती है।

क्या बोली छात्राएं

मानसी सिंघल ने कहा नियमित दिनचर्या से जीवन में बदलाव आता है। सभी को इसका पालन करना चाहिए। अच्छी जानकारी मिली।

शिवानी पांचाल ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में उपयोगी जानकारी मिली। डॉक्टरों ने छात्राओं को अच्छे टिप्स दिए।

माही त्यागी ने कहा कि डॉक्टर ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। नियमित दिनचर्या से ही शरीर स्वस्थ रहता है।

कशिश त्यागी ने कहा कि जानकारी मिली कि दिनचर्या नियमित रखें और योग एवं व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

मानसी त्यागी ने कहा कि समय पर सोने और उठने से भी शरीर स्वस्थ रहता है। स्वच्छता जरूरी है, इसकी उपयोगी जानकारी मिली।

तान्या ने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उपयोगी जानकारी मिली।

मुस्कान ने कहा कि छात्राओं को खान-पान की उपयोगी जानकारी मिली। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

करिश्मा ने कहा कि कैंप में छात्राओं को शुद्ध खानपान और बीमारियों पर नियंत्रण की जानकारी प्राप्त हुई है। नियमित दिनचर्या जरूरी है।

खुशी शर्मा का कहना है कि खेलों को दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। अच्छा खानपान भी जरूरी है।

पायल ने कहा कि कामयाबी के लिए स्वस्थ तन और मन जरूरी है। अनुशासित दिनचर्या ही कामयाबी की ओर ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed