{"_id":"5c155e8ebdec225563695f3a","slug":"91544904334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्टाहार वितरण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्टाहार वितरण की होगी जांच
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले पुष्टाहार वितरण की जांच के लिए डीएम को निर्देशित किया। 30 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराएंगे। आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर आयोग ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत कर बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाकर पुष्टाहार में धांधली की जा रही है। बच्चों का पुष्टाहार आहार पशु पालकों को बेचा जा रहा है। आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम को पत्र के माध्यम से मामले की जांच कर 30 दिन में आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल विकास पुष्टाहार के निदेशक को भी तत्काल कार्रवाई के लिए आदेश दिए है। तिवारी ने बताया कि आयोग ने माना कि पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी गंभीर मामला है। इसकी जांच की जानी न्यायोचित है।