{"_id":"5be9d46dbdec22699275978f","slug":"91542050925-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में राजस्व टीम ने कब्रिस्तान-तालाब की भूमि कराई अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में राजस्व टीम ने कब्रिस्तान-तालाब की भूमि कराई अलग
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चादीनगर (बागपत)। कब्रिस्तान में कराए जा रहे भराव की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। तालाब की भूमि को अलग किया। एसडीएम खेकड़ा को तालाब का भराव करने की शिकायत की। इसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
ईदगाह वाले कब्रिस्तान पर समाजसेवी हाजी चौधरी मुतजिर अपने खर्चे से मिट्टी डलवाकर भराव करवा रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत की तालाब का भराव कराया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार खेकड़ा को आदेश कर जांच कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो ईश्वर सिंह और हल्का लेखपाल ओमपाल मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार कब्रिस्तान और तालाब की पैमाइश की। दोनों की भूमि को अलग कराया। भूमि की निशानदेही की। इसके बाद दोबारा से मिट्टी भराव का कार्य शुरू कराया। एसडीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि शिकायत के बाद कानूनगो और लेखपाल ने कब्रिस्तान और तालाब की भूमि को अलग कर निशान लगवा दिए हैं। शिकायत का निस्तारण कराया। दोबारा से कब्रिस्तान में भराव का कार्य शुरू हो गया है।