{"_id":"5be9d3cabdec2269ba10d207","slug":"91542050762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद बैंक खुले तो उमड़ी लोगों की भीड़, एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद बैंक खुले तो उमड़ी लोगों की भीड़, एसपी ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पांच दिन की छुट्टी के बाद बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ी। एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों में निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध लोग भाग निकले। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया।
दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के सभी बैंक शाखाएं खुली। लेनदेन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बैंकों में भीड़ भाड़ को देख एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस को बैंकों में चेकिंग चलाने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस के साथ भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक अधिकारियों से बातचीत की। बैंक में तैनात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने एचडीएफसी बैंक, यश बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक आदि में पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने भी कई बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। कई संदिग्ध युवकों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की। बाद में उन्हें छोड़ दिया। एसपी ने बताया कि भीड़ को देख बैंकों में संदिग्ध लोगों के घूमने की आशंका रहती है। इसी को देख पुलिस ने बैंकों में अभियान चलाया। कोई भी संदिग्ध नहीं पकड़ा।