फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बापू की विचारधारा को समाप्त करना चाहती है सरकार

बापू की विचारधारा को समाप्त करना चाहती है सरकार

Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बापू की विचारधारा को समाप्त करना चाहती है सरकार
बड़ौत (बागपत)। गांधीजी की विचारधारा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेसियों ने नगर के कई वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किया। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा के आवास पर बापू की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के नहीं विश्व के महान नेता थे। कांग्रेस पार्टी उन्हीं की नीतियों, सिद्धांत और विचारों का अनुसरण कर रही है। सरकार बापू की विचारधारा को समाप्त करना चाहती है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकता, अखंडता व धर्म निरपेक्षता को समाप्त नहीं होने देगी। जन-जन को बापू की नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हेमंत कुमार एडवोकेट ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य बापू की नीतियों, सिद्धांत और विचारों को समाज में फैलाना है। इसके बाद नगर के कई वार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बापू की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। इसमें घनश्याम शर्मा, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र सिंह, कांता, मोहम्मद उमर, शैलेंद्र ठाकुर, सुमित शर्मा, चिराग, योगेश सोती, नौशाद, शिवकुमार, श्रद्धानंद, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed