{"_id":"5b92cd27867a557e857293da","slug":"91536347431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां देखीं
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों ने भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां देखीं
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के 11 सितंबर को जनता वैदिक कालेज में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एएसपी और सीओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसमेें केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडगरी के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709 का भूमि पूजन कार्यक्रम पहले बड़ौत डिपो स्थल पर होना था। अब उसे बदल दिया गया है। यह कार्यक्रम जनता वैदिक कॉलेज के मैदान पर होगा। बुधवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेष कुमार पांडे, एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने अन्य विभागीय अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को सभी तैयारी सही ढंग से करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को भी एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अफसरों ने निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।