फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ताइक्वांडो स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ी चयनित

ताइक्वांडो स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ी चयनित

Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ी चयनित
ताइक्वांडो स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें शुक्रवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पीटीआई विजय कुमार और पीटीआई गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता मेें श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। पीटीआई विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मेें उम्दा प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का अंडर-14, अंडर 17 के लिए चयन किया गया। इसमें अंडर-14 के 23-25 किलो वर्ग में पार्थ, 25-27 किलो वर्ग में प्रबुद्ध कुमार, 41 किलो वर्ग मेें अंकित का चयन किया गया। अंडर-17 के 51-55 किलो वर्ग मेें अमन, 52-55 किलो वर्ग मेें मोहम्मद रफाकत, 35 किलो वर्ग मेें अंशु पांचाल, 35-38 किलो वर्ग में बॉबी और 38-41 किलो वर्ग में अनस का चयन किया गया। आगामी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कोच अमित शर्मा, रिजवान, गौरव कुमार, कोच प्रतीक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed