{"_id":"5b8af23342c7922ee41030eb","slug":"91535832627-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स मे ब्रिज पेयर टीम ने फाइनल मे जीता स्वर्ण पदक। जौहड़ी ब्रिज क्लब पर जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स मे ब्रिज पेयर टीम ने फाइनल मे जीता स्वर्ण पदक। जौहड़ी ब्रिज क्लब पर जश्न का माहौल
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही ब्रिज टीम के दो खिलाड़ी विजानाथ सरकार और प्रणव वरदान ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। एशियन गेम्स में एक सप्ताह पूर्व भी ब्रिज की मेन्स टीम और मिक्स टीम ने दो कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमा लिया है। शनिवार को जौहड़ी ब्रिज क्लब पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
जौहड़ी ब्रिज क्लब के कोच यशपाल सिंह ने बताया कि एशियन गेम्स में पहली बार ताश के पत्तों के खेल ब्रिज को शामिल किया। एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 24 सदस्यीय टीम गई है। भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर शनिवार को जौहड़ी ब्रिज क्लब पर जश्न का माहौल रहा। इसमें निदेशक अजय सिंह, धीरज सिंह, राजीव, पीटर, मोनू, अनिल, जोगिंद्र आदि रहे।