{"_id":"5b85a9ae42c79206ed67dc14","slug":"91535486382-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली के शूटर ने देहरादून में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली के शूटर ने देहरादून में जीते दो पदक
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। देहरादून में 17वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बिनौली के शूटर मोनू शर्मा ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते। मंगलवार को एकेडमी में पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत किया।
देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी में 17 से 24 अगस्त तक चली चैंपियनशिप में बिनौली एकेडमी के शूटर मोनू शर्मा ने 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर मेन एनआर इंडिविजुवल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 25 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर मेन एनआर इंडिविजुवल स्पर्धा में रजत पदक जीता। मंगलवार को एकेडमी में पहुंचे पदक विजेता शूटर को सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली के प्रबंधक प्रतिनिधि अमित धामा और कोच अरविंद तोमर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नवाब सिंह राणा, मुकेश धामा, किरण पाल धामा, यशपाल प्रधान, अनुज धामा, आकाश तोमर, शिवम खिचड़ी आदि रहे।