फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत में सीएम से मिलने का निर्णय

पंचायत में सीएम से मिलने का निर्णय

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में सीएम से मिलने का निर्णय
दोघट (बागपत)। टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में चल रहे धरनास्थल पर 48वें दिन पंचायत का आयोजन किया। निर्णय लिया कि 30 जुलाई को एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेगा। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो फिर पंचायत कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। धरना आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

भोपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर सरकार ने टीकरी में सीएचसी का भवन बनाया। दो साल से भवन बनकर तैयार भी हो चुका है, लेकिन सीएचसी को चालू नहीं किया जा रहा है। सरकार को गरीब जनता की चिंता नहीं है। लोगों ने भाजपा को इसलिए वोट दिया था कि वह क्षेत्र का विकास करेगी, लेकिन कोई विकास नहीं हुआ। सरकार चाहे तो एक दिन में सीएचसी चालू करा सकती है। पंचायत में निर्णय लिया 30 जुलाई को एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। उनसे सीएचसी चालू कराने की मांग की जाएगी। क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा। सीएम द्वारा यदि कोई संतोषजनक जवान नहीं दिया गया तो फिर से पंचायत कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

संचालन मास्टर मांगेराम आर्य ने किया। इसमें टीकरी चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी, अजय कुमार, रणधीर सिंह, भोपाल सिंह, देशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, वीरेंद्र कौशिक, प्रकाश वीर, ब्रहमपाल सिंह, अजित सिंह सोलंकी, बीरपाल सिंह, डॉ. रविंद्र तोमर, प्रमोद गोस्वामी, प्रमोद तोमर, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, सुदेशपाल राठी, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, अमरजीत सिंह, अरुण धामा, रमेश सिंह, आनंद प्रकाश, विकास, सौरव, देवेंद्र राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed