फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   झमाझम बारिश से पहुंची राहत, चेहरे खिले

झमाझम बारिश से पहुंची राहत, चेहरे खिले

Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से पहुंची राहत, चेहरे खिले
झमाझम बारिश से पहुंची गर्मी से राहत, चेहरे खिले
विज्ञापन


बागपत। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार की दोपहर राहत मिली। झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कें पानी से लबालब हो र्गइं। किसानों को बारिश से काफी राहत महसूस हुई, वहीं जलभराव ने भी लोगों को परेशानी भी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालकों को उठानी पड़ी।

भीषण गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। कई दिनों से आकाश में बादल छाते लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। कई जगहों पर बारिश के लिए हवन और यज्ञ किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर में अचानक झमाझम बारिश होने शुरू हो गई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। छोटे-बड़े सभी ने बारिश में मौज मस्ती की। सडक़ों पर जलभराव बच्चे के लिए स्वीमिंग पुल बन गया। विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। दिल्ली-सहारनपुर पर जगह-जगह पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को पहुंचा। वहीं अन्य फसलों की भी अच्छी सिंचाई हो गई। उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि बारिश से किसानों को फायदा होगा और फसल भी अच्छी होगी। वहीं मुगलपुरा मोहल्ले में जल निकासी को लेकर लोगों ने हंगामा किया। नगर पालिका से निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed