{"_id":"5b3687264f1c1b95598b6d25","slug":"91530300198-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली करने वालों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली करने वालों की अब खैर नहीं
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। उपभोक्ताओं से नए विद्युत कनेक्शन कराने, मीटर लगवाए जाने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल को ठीक कराने आदि कार्य कराने को लेकर उपभोक्ताओं से विद्युत दफ्तरों व बिजलीघरों पर की जा रही अवैध वसूली की खबरों से ऊर्जा निगम के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों का संज्ञान लेते हुए व बढ़ती शिकायतों को देखते हुए एसई ने नई पहल की शुरूआत की है। अब अवैध वसूली व रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निगम के अफसरों की टीम गठित की गई है, जो उपभोक्ता बनकर बिजली दफ्तरों व बिजलीघरों पर सक्रिय रहेंगे और कर्मचारियों व अधिकारियों की हरकतों पर नजर रखेंगे। रिश्वत मांगने पर पकड़े जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसई ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं के सीयूजी नंबर व्हाटसअप पर जारी कर दिए हैं। पीड़ित उपभोक्ता इन नंबरों पर भी शिकायत कर सकता है।
पिछले कई माह से मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात दो संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं से नया विद्युत कनेक्शन कराने, मीटर लगाने, उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर बिजली चोरी कराने व त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहे थे। पीड़ित उपभोक्ताओं ने समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन व हंगामा भी किया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसई रामबीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर आरोपी दोनों संविदा कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। एसई के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र ने दोनों संविदा कर्मचारियों को दो दिन पूर्व तत्काल प्रभाव से हटा दिया।
इसके अलावा एक्सईएन प्रथम कार्यालय सहित अन्य बिजलीघरों व कार्यालयों से भी एसई को उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसई ने इस पर अंकुश लगाने के लिए एक नई पहल की शुरूआत की है। एसई ने निगम के अफसरों की तीन टीम गठित की हैं, जो बिना पहचान उपभोक्ताओं की तरह विद्युत कार्यालयों व दफ्तरों पर सक्रिय रहेंगी और कर्मचारियों की हरकतों पर नजर रखेंगी। इस दौरान यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उपभोक्ता से रिश्वत मांगता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसई रामबीर सिंह ने बताया िकि इससे रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर अंकुश लगेगा। टीम के सदस्य अपनी पहचान छिपाते हुए उपभोक्ताओं की तरह ही अपने बिल ठीक कराने, नया विद्युत कनेक्शन लेने, मीटर लगवाने का कार्य लेकर कर्मचारियों व अधिकारियों के समक्ष पहुंचेंगे। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने व्हाटसअप नंबर 9193330555 सहित अधिशासी अभियंता द्वितीय 9412783580 व अधिशासी अभियंता प्रथम 9193330558 सहित जनपद के समस्त अधिकारी के नंबर जारी कर दिए हैं, पीड़ित उपभोक्ता इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकता है।