फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक पक्ष ने ली शपथ, दूसरे ने शुरू की तैयारियां

एक पक्ष ने ली शपथ, दूसरे ने शुरू की तैयारियां

Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
एक पक्ष ने ली शपथ, दूसरे ने शुरू की तैयारियां
बागपत। जिला बार संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सहमति नहीं बनी। एक पक्ष ने निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। दूसरे पक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी की ओर से कमेटी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई है। इसमें बार अध्यक्ष सतेंद्र कुमार खोखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, महामंत्री आजाद सिंह धामा, संयुक्त मंत्री अर्जुन गिरि, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सुधीर कुमार, रोहित कुमार को संयुक्त मंत्री प्रशासन, सतीश कुमार संयुक्त मंत्री सामाजिक, राकेश कुमार धामा को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य वीर सिंह, रामकिशन सहरावत, फिरोज खान, विवेक कुमार चौहान, कनिष्ठ सदस्य महेश रंगा, अमित कुमार को शपथ दिलाई गई। इसकी अध्यक्षता मुकेश उज्ज्वल ने की। संचालन संजय कुमार गौड़ ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सोनिया फौजदार एडवोकेट रही। विशिष्ट अतिथि कृष्णपाल सिंह, कुंवर खलील अहमद रहे। इस दौरान महेंद्र बंसल, नरेंद्र पंवार, लोकेंद्र तोमर, अरुण कुमार राणा, सतेंद्र पाल शर्मा, मूलचंद यादव, अमित शर्मा, रामवतार शर्मा, नीरज कुमार, नरेंद्र सिंह मान, मोहित कुमार, विजय कुमार और नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के चुनाव अधिकारी सुभाष चंद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि महामंत्री पद के लिए शक्ति सिंह और संयुक्त मंत्री पद के लिए शरफराज अहमद ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद प्रवीण नाहरा और अंजू एडवोकेट को क्रमश: निर्विरोध विजेता घोषित किया। बार के अध्यक्ष पद पर श्योवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजना राजपूत, महामंत्री प्रवीण नाहरा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, संयुक्त मंत्री अंजू एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निशीथ कुमार भारद्वाज, पुस्तकालय मंत्री अवध कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन शरफराज अहमद संयुक्त मंत्री सामाजिक सरिता पंवार, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, राम नरेश तिवारी, कनिष्ठ सदस्य सुदेश चौहान, नईम खान, अनिल कुमार एडवोकेट को घोषित किया। उन्होंने बताया कि नई कमेटी का जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed