{"_id":"5b12f5e94f1c1b634d8b46e9","slug":"91527969257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में बिल न दिखाने पर दवा बिक्री पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में बिल न दिखाने पर दवा बिक्री पर लगाई रोक
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने छपरौली में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की और दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। जिन दवाओं के बिल नहीं दिए, उन दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। उन्होंने बिल प्रस्तुत करने के लिए पांच दिन का समय दिया।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर मौसम के बदलाव को देखते हुए शनिवार को औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने छपरौली में चार मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। वह सबसे पहले सुपर मेडिकल स्टोर पहुंचे और संचालक से पांच दवाओं के बिल मांगे, लेकिन वह बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। दो संदिग्ध दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवा के नमूने लिए। उसके बाद वह श्री गोयल मेडिकल स्टोर पहुंचे, यहां पर एक दवा का नमूना लिया। चौधरी मेडिकल स्टोर पर संचालक छह दवाओं के बिल नहीं दिखा सके। एक दवा का नमूना लिया गया। दीप मेडिकल स्टोर के संचालक तीन दवाइयों के बिल जमा नहीं कर सके। बिल जमा न करने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को दवा की बिक्री पर रोक लगाई। उन्होंने कहा कि बिल जमा न करने पर उनके लाइसेंस सस्पेंड किए जाएंगे। वहीं अनुमति के बिना रोक वाली दवाओं को बेचा गया तो कार्रवाई की जाएगी।