{"_id":"5b0716874f1c1b8a6e8b478c","slug":"91527191175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर किया जा रहा अवैध रेत खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर किया जा रहा अवैध रेत खनन
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बदरखा यामुन खादर से रेत खनन के ओवर लोडिंग ट्रक सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इससे लोगों मेें आक्रोश पनप रहा है।
बदरखा यमुना खादर में प्रशासन द्वारा रेत खनन का ठेका छोड़ा गया है और रेत खनन की शर्त भी रखी है, ट्रकों में 15 एमटी रेत ले जाने की अनुमति है, लेकिन ट्रकों मेें 35 एसटी तक रेत लोड किया जा रहा है। वहीं दिन निकलने से दिन छपने तक रेत ढ़ाहने की अनुमति है, लेकिन रात्रि मेें रेत खनन का कार्य किया जा रहा है। शाम होते ही बदरखा खादर से बड़ौत बीच बाजार से ये ओवर लोडिंग ट्रक गुजरने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इन्हें रोकने और प्रतिबंध लगाने में प्रशासन और पुलिस नाकाम साबित हो रहे हैं। नगरवासी रामफल, बलजोर सिंह शास्त्री, सोनू मान आदि लोगों ने एसडीएम से शिकायत की कि बड़ौत-छपरौली मार्ग पर हाल में बनाया, लेकिन ओवरलोड ट्रकों के कारण यह टूटना शुरू हो गया है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि वे एआरटीओ और खनन अधिकारी के साथ ओवर लोडिंग ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करें, किसी भी हालत में ओवर लोड ट्रक नहीं चलने दिए जाएंगे।