{"_id":"5af0acfa4f1c1b3b0a8b8d18","slug":"91525722362-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के 17 गांव में पांचवे दिन भी बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के 17 गांव में पांचवे दिन भी बती गुल
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। 132 केवीए बिजली से जुड़े 17 गांवों के लोगों को सोमवार की रात भी अंधेरे में काटनी पड़ी। मंगलवार को विद्युत सप्लाई होगी। खराब हुए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है, लेकिन टेस्टिंग की जा रही है।
बृहस्पतिवार की रात से अमीनगर सराय स्थित 132 केवीए बिजली से जुड़े 17 गांवों के लोग बिजली की समस्या झेल रहे हैं। विद्युत निगम ने जो व्यवस्था की है वह नाकाफी है। एक-दो घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। इससे लोगों के कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं। विगत पांच दिन से बिजली न आने से लोगों के पसीने छूट गए हैं। कस्बा और गांव देहातों में चलने वाले लघु उद्योग पूरी तरह ठप हो गए हैं। इससे हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं फसलों की सिंचाई करने में किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम के अधिकारियों के दावों के बाद भी सोमवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, क्योंकि बिजलीघर में कर्मचारियों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को सही कराने में लगे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी मंगलवार की सुबह तक ही लाइट आने की संभावना जा रहे हैं। उधर प्रभारी एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि बिजली घर में ट्रांसफार्मर स्थापित हो गया है। टेस्टिंग की जा रही है। रातभर चार्ज होने के बाद मंगलवार की सुबह विद्युत सप्लाई कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात में करीब 12 बजे 132 केवीए के बिजली घर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।