फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीण एकजुट

बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीण एकजुट

Tue, 20 Mar 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीण एकजुट
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों ने श्याम सुंदर स्मारक चिकित्सालय गांगनौली में बिजली एवं गन्ने की समस्याओं को लेकर पंचायत की। इसमें समस्याओं को लेकर 25 मार्च को गांव भगवानपुर नांगल में महापंचायत करने का निर्णय लिया। इसको सफल बनाने के लिए कमेटी बनाई। कमेटी के सदस्य गांव में जागकर लोगों को महापंचायत के बारे में बताएंगे। इसमें मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

सोमवार की पंचायत में किसानों ने कहा विद्युत दरों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी। चीनी मिलें किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा ने चुनाव के दौरान 14 दिन में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा किया , लेकिन सरकार बनते ही वादे भूल गई। चीनी मिल चालू हुए पांच माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक एक रुपये का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा विद्युत अधिकारी 10 हजार के बकाया किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। इस पंचायत में गांव भगवानपुर नांगल में 25 मार्च को महापंचायत करने का निर्णय लिया। इसमें कमेटी गठित की। इसमें गौरव राठी, चौधरी राजेंद्र सिंह, इकबाल सिंह डायरेक्टर, हरपाल प्रधान, प्रमोद प्रधान, मनोज प्रधान, मास्टर रविंद्र, कृष्णपाल डायरेक्टर, आजाद आर्य है। इस पंचायत की अध्यक्षता राठी खाप के चौधरी रघुवीर सिंह ने की। संचालन भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गौरव राठी ने किया। इसमें गांगनौली, माजरा, भगवानपुर नांगल, हिम्मतपुर सूजती, टीकरी, दोघट, दाहा, पुसार आदि गांवों के किसान पहुंचे। इसमें मास्टर राजवीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, चौधरी राजेंद्र सिंह, संजीव राठी, रामकुमार, उजाला सिंह, प्रमोद प्रधान, अली हसन, इलियास, महफूज, हरपाल सिंह प्रधान, पीतम, वीरेंद्र, रणवीर, जसवीर प्रमुख, कृष्णपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed