{"_id":"5aaac6f14f1c1bbc758b5cb1","slug":"91521141489-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंफेक्शनरी की दुकान नहीं, शराब के ठेके कहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंफेक्शनरी की दुकान नहीं, शराब के ठेके कहिए
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जनपद में हरियाणा से तस्करी कर अवैध शराब की बिक्री का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। शाम होते ही कई जगह कन्फेक्शनरी की दुकानें शराब के ठेकों में तब्दील होती है। लोगों को सस्ते ब्रांड की शराब मिलावटी महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर बेची जा रही है, लेकिन पुलिस अंजान बनी हुई है।
हरियाणा-यूपी की सीमा पर बसा होने के कारण बागपत जनपद में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार शराब माफिया हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर यमुना नदी के रास्ते बागपत में शराब लेकर आते हैं और यहां पर शराब में मिलावट कर मंहगे ब्रांड की बोतलों में भरकर अच्छे दामों में बेची जाती है। सूत्रों के अनुसार बागपत, बड़ौत, खेकड़ा सहित जनपद के सभी गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शहर और कस्बों में कई जगह कन्फेक्शनरी की दुकानों पर मिलावटी शराब बेचने का धंधा चल रहा है। इतना ही नहीं पुलिस चौकियों के पास भी खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन पुलिस इससे अंजान बनी हुई है। कन्फेक्शनरी की दुकानों पर शाम पांच बजे के बाद शराब पीने और खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है। इस मिलावटी शराब को पीकर लोग अपनी सेहत खराब कर रहे हैं। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो लोग अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनपद में शराब की अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी।