फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संस्कार और संयम से मिलता है सुख- प्रभावना भूषण

संस्कार और संयम से मिलता है सुख- प्रभावना भूषण

Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
संस्कार और संयम से मिलता है सुख- प्रभावना भूषण
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत ऐलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने कहा कि संस्कार और संयम से मनुष्य को जीवन में सुख शांति मिलती है। सत्य और अहिंसा को अंगीकार करने वाले का कल्याण होता है।
बृहस्पतिवार को बरनावा स्थित ज्ञान सागर गुरुकुल में धर्मसभा में उन्होंने कहा कि जीवन में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने संस्कारों को खो चुके हैं, वो जीवन में कभी सफल नही हो सकते क्योंकि संस्कारों और संयम से ही जीवन निर्माण होता है। संयम के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। संयम हमारे जीवन में ब्रेक का काम करता है। जिस गाड़ी में ब्रेक नही होता उसका दुर्घटनाग्रस्त होना निश्चित है। संयम रूपी ब्रेक मानव को अनाचार, अनिष्ट, क्रोध, लोभ, मोह से बचाता है। संयमी मनुष्य जीवन में परम पद को पा सकता। उन्होंने माता पिता से बच्चों को उत्तम संस्कार बचपन से ही देने का संदेश दिया। संस्कारों से परिपूर्ण मनुष्य जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुकुल के बच्चों ने माता पिता के वात्सल्य और गुरु भक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया। धर्मसभा का संचालन गुरुकुल संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने किया। धर्मसभा में राकेश जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, संयम, संकल्प जैन, उज्ज्वल जैन, विशाल जैन, विरेंद्र जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed