{"_id":"5a639db44f1c1bb2208b463e","slug":"91516477876-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिला तो गणतंत्र दिवस पर धर्म बदलेंगे दलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय नहीं मिला तो गणतंत्र दिवस पर धर्म बदलेंगे दलित
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बामनौली गांव के दलित समाज का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचा और जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में उन्हें न्याय नहीं मिला, इसलिए गणतंत्र दिवस के दिन धर्म परिवर्तन करेंगे। उधर, कांग्रेस नेताओं ने दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके मुद्दे को राहुल गांधी के समक्ष रखकर विधानसभा मेें उठाया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल मेें शामिल मा. राजपाल ने बताया कि सन 1976 मेें इंदिरा गांधी के शासनकाल में दलित वर्ग को पट्टे मिले थे, लेकिन चकबंदी के दौरान उनके पट्टे उनकी मूल जोत की जमीन की जगह नहीं दिए । उनकी जमीन की कम कीमत लगाई गई। ऊपर से अधिकांश जमीन पर गांव के प्रभावशाली लोगों का कब्जा है। इस संबंध में चकबंदी विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे गणतंत्र दिवस पर धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस पर जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के निस्तारण के लिए डीएम सहित पार्टी के मुखिया राहुल गांधी सहित विधानसभा में मुद्दा उठाया जाएगा। उन्हें अपील की कि वे धर्म परिवर्तन न करें। इस मौके पर पार्टी के मुकेश उपाध्यक्ष, मा. राजपाल, राज कुमार कश्यप, राजेंद्र कश्यप, राम कुमार, महेश पाल, यशवीर, उपदेश, सहदेव, रामफल आदि रहे।