{"_id":"5a62400c4f1c1ba4268b5573","slug":"91516388364-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश की सरकारे झूटे वायदे कर जनता को गुमराह कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश की सरकारे झूटे वायदे कर जनता को गुमराह कर रही है
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमराह कर रहीं भाजपा की सरकारें : गौतम
बिनौली। बसपा के जोन इंचार्ज नरेश कुमार गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें झूठे वायदे कर जनता को गुमराह कर रही है। बसपा की नीतियां ही सर्व समाज के लिए कारगर हैं।
जोन इंचार्ज शुक्रवार को बिनौली में जिला प्रभारी डॉ.महेंद्र कश्यप के आवास पर जिला पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश के किसान और मजदूर बदहाल हैं। प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नही ले रहे हैं। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों से लेकर आम लोगों का अहित किया गया है। प्रदेश की सड़कें अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को दुरुस्त करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर और विधानसभावार कार्यों की समीक्षा भी की।
बैठक की अध्यक्षता डॉ.महेंद्र कश्यप ने की। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार दाहा ने किया। बैठक में मेरठ जोन प्रभारी सतपाल पेपला, जिलाध्यक्ष शामली लोकेन्द्र खेडी, जिला प्रभारी बबलू कौशिक, डॉ. गोविंद बाबू, संजीव सैन, डॉ. श्याम सुंदर हरित, मास्टर रमेश चंद, बाबूराम, प्रवीण, मांगेराम शर्मा आदि मौजूद रहे।