फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चौधरी चरण सिंह के सिंधातों को अपनाने पर दिया बल

चौधरी चरण सिंह के सिंधातों को अपनाने पर दिया बल

Mon, 01 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के सिंधातों को अपनाने पर दिया बल
बागपत। शहर के आशीर्वाद रिसोर्ट में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती मनाई। इस मौके पर चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

जिले में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को पखवाड़े के तहत मनाई । आशीर्वाद रिसोर्ट में इसका समापन हुआ। इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि चौधरी साहब किसान, मजदूर और गरीब जनता के मसीहा थे। हमेशा उनके बारे में सोचते थे। उनकी जयंती पर सबको संकल्प लेने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को उनके पद चिन्हों पर चलकर गरीब, मजदूर और किसानों की आवाज को बुलंद करना है। बूथ स्तर पर लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी को बढ़ाना होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह ने कहा कि बड़े चौधरी का अनुशासन और शिष्टाचार मजबूत था। किसानों के लिए हमेशा कार्य किया है। पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर और जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इसकी अध्यक्षता बलधारी सिंह ने की। संचालन नीरज पंडित ने किया। इसमें विनोद खेड़ा, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, हरबीर सिंह, विक्रम सिंह आर्य, कपिल सोलंकी, जसवीर सिंह, कंवर पाल हुड्डा, नौशाद, संदीप, भोपाल सिंह, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, तेजवीर सिंह, अश्वनी कुमार, मनोज, सोमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed