फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   याद किए गए लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता का संकल्प

याद किए गए लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता का संकल्प

Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
याद किए गए लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता का संकल्प
याद किए गए लौह पुरुष, राष्ट्र की एकता का संकल्प
विज्ञापन

बागपत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता और अखंड़ता दिवस के रूप में मनाया गया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कलक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कलक्ट्रेट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंड़ता को बनाए रखने के लिए संकल्प लेना होगा। हमें संदेश सभी को देना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से भी संकल्प लेना है। लौह पुरुष की व्यावहारिक दृष्टि एवं कुशल नेतृत्व और अनेक योगदान के कारण भारत एक सूत्र में बंधा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने विकास भवन के अधिकारी /कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हम सबका संकल्प राष्ट्र की एकता अखंड़ता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का दृढ़ निश्चय होना चाहिए। सूचना जनसंपर्क विभाग की ओर से राष्ट्रीय एकता और अखंडता विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के ऐतिहासिक वीडियो क्लिपिंग दिखाई गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एडीएम वित्त लोकपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विधान जायसवाल, जिला विकास अधिकारी हूबलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
अखंडता दिवस पर दौड़े पुलिसकर्मी
बागपत। लौह पुरुष के जन्म दिवस पर पुलिसकर्मियों की दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से कलक्ट्रेट तक पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई। एएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में इस दौड़ का आयोजन किया गया था।
--------------------------
क्रॉस कंट्री दौड़ में अनवर और अंजू विजेता
बागपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में अनवर अली और बालिका वर्ग में अंजू प्रथम रही।

जिला क्रीडा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि कलक्ट्रेट के निकट क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जेएस आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में अनवर अली प्रथम, बहादुर अली द्वितीय और मोनू यादव तृतीय रहा। बालिका वर्ग में अंजू प्रथम, विशु नैन द्वितीय और निशा तृतीय रही। निर्णायक अनिल कुमार, धीरज पाल, पंकज आर्या, रितिका सिंह, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार निर्णायक रहे। समापन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने किया। बीडीओ बागपत कृपाल सिंह, सुभाष तोमर, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सोमपाल मौजूद रहे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed