{"_id":"59c172194f1c1b1d688b5903","slug":"91505849881-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर समस्याओं से युक्त प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सैनिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन में मांग की कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग का छह लैन में निर्माण कराया जाए। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए। मलकपुर मिल से किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए। बिजरौल गांव में तैयार पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। एनसीआर में अन्य जनपदों की तरह यातायात, चिकित्सा व पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इनमें सुरेंद्र सरोहा, इकबाल कवि, महक सिंह देव, जयवीर सिंह, निर्भय सिंह, विक्रम सिंह, हरेंद्र तोमर आदि रहे।