{"_id":"59a1d1d94f1c1bf45a8b48b9","slug":"91503777241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में स्पार्किंग होने से टटीरी की तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में स्पार्किंग होने से टटीरी की तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में शुक्रवार की रात में विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। विद्युत निगम की टीम ने रात में ही लाइन को ठीक किया। इस दौरान करीब तीन घंटे कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
कस्बे के बाजार और अन्य स्थानों पर शुक्रवार की रात में करीब नौ बजे अचानक विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने लगी। इस कारण मकानों में आराम कर रहे लोग सड़क पर आ गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने विद्युत निगम की टीम को रात में सूचना दी। सूचना मिलते ही विद्युत के कर्मचारियों ने मशक्कत कर लाइन को ठीक किया। इस कारण रात में करीब तीन घंटे सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा विद्युत लाइन ढीली है। इस कारण आपस में तारों के मिलने से स्पार्किंग हो रहती है। ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिक मुकेश रूहेला, डॉ. आशु, विजय मानव, चौधरी पवन ठेकेदार ने विद्युत निगम के अफसरों से हस्तक्षेप कर बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग की।