फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांव छछरपुर में जागरूकता अभियान शुरू

गांव छछरपुर में जागरूकता अभियान शुरू

Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव छछरपुर में जागरूकता अभियान शुरू
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छछरपुर गांव में रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। इसमें ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व मेें गांव मेें घूमकर खुले मेें शौच न जाने की अपील की। ग्राम प्रधान ने खुले मेें शौच जाने से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। साथ ही ब्लाक अफसरों सहित जिला प्रशासन से गांव में शौचालय निर्माण का कार्य तेज से शुरू करने की अपील की।

जागरूकता अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने किया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया खुले मेें शौच जाने का मतलब है, बीमारियों को दावत देना, क्योंकि खुले में शौच से एक तो पर्यावरण प्रदूषित होता है, साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने मेें तकलीफ होती है। इसके बाद उन्होंने पूरे गांव में खुले मेें शौच न जाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के जागरूकता अभियान को सफल बनाने पर अपना समर्थन दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा शासन से शौचालय निर्माण का दिया लक्ष्य गांव में लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बारिश के चलते फिलहाल कार्य रुका हुआ है। ब्लाक अफसरों व जिला प्रशासन से शौचालय निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई जा रही है। इसमेें पूर्व प्रधान महिपाल, रविंद्र, इंद्रपाल, राकेश, तेजवीर, प्रकाश, महेंद्र, ओमपाल, हरेंद्र, जगदीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed