फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लाईट के झटकों ने लोगों को दी टेंशन

लाईट के झटकों ने लोगों को दी टेंशन

Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
लाईट के झटकों ने लोगों को दी टेंशन
तेज वोल्टेज से उपकरण फूंकें, एक महिला झुलसी
विज्ञापन

बागपत। नंगलाबढ़ी गांव में 15 दिन बाद आई अचानक तेज वोल्टेज के साथ हुई विद्युत आपूर्ति से से दर्जनों मकानों के उपकरण फुंक गए। एक महिला करंट लगने से झुलस गई। परिजनों ने उसका अस्पताल में उपचार कराया। इस हालात पर गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ हंगामा किया।
नंगलाबढ़ी गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा था। इसे बदलवाने के लिए करीब एक सप्ताह से ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर बदला गया और बिजली सप्लाई की गई। लाईट इतनी तेज आई कि गांव के लक्ष्मण सिंह, सतीश, सुभाष, मांगेराम, शिवराज समेत कई लोगों के विद्युत उपकरण फूंक गए। वहीं फ्रिज का तार लगाते समय नरेश की पत्नी मीना करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे लोनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव के लोगों का कहना कि पंद्रह दिनों बाद बिजली आई। इससे परेशनी कम होने के बजाए ओर बढ़ा दी। महिलाओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस मौके पर सुशीला, राजवती, संतोष, कुसुम,बेबी, कामनी, रजनी मौजूद रही।
विज्ञापन


टटीरी में पोल में दौड़ा करंट, मवेशी की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की मंडी के पास लगे विद्युत के पोल में शुक्रवार को करंट दौड़ गया। उसकी चपेट में आने से सांड की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कई लोग बाल-बाल बचे। लोगों द्वारा घटना की सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे बाद विद्युत सप्लाई बंद हुई। गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। उनका कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ है। उन्होंने जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की। उधर कस्बा के व्यापारी आशु, अनिल गोयल, साधुराम पप्पू, अतुल कुमार, आशीष, सुभाष, महेश आदि ने शमशान घाट के पास गड्ढ़ा खोदकर सांड को दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशान
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में बिजली कटौती झेलनी पड़ी। गर्मी से परेशान लोग अपने मकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। कुछ लोग तो मकान की छत पर पहुंच गए। सबसे ज्यादा बुरा हाल देहात क्षेत्र के लोगों का हुआ। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह का कहना है कि जनपद में नियमानुसार बिजली की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed