फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   89 workers came to contest for 12 divisional presidents in BJP

Baghpat News: भाजपा में 12 मंडलाध्यक्षों के लिए मैदान में आए 89 कार्यकर्ता

Sun, 15 Dec 2024 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
89 workers came to contest for 12 divisional presidents in BJP
बागपत। भाजपा में 12 मंडलाध्यक्षों के लिए 89 कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं। इन सभी ने अपने मंडल के चुनाव अधिकारियों के पास नामांकन पत्र जमा कराए। इनको शनिवार शाम को लोनिवि गेस्ट हाउस में जमा किया गया। बागपत के साथ ही बड़ौत से छह महिलाओं ने भी नामांकन जमा कराए। रविवार को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के मंडलाध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी मंडलों में चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्र लिए। शनिवार शाम को वह गेस्ट हाउस में जिला चुनाव अधिकारी अशोक जाटव की देखरेख में जमा कराए गए। बिनौली मंडल में सबसे अधिक 15 और बागपत नगर में 13 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किए। छपरौली में नौ, किशनपुर बिराल में पांच, दोघट में आठ, कोताना में छह, बड़ौत नगर में 12, बागपत देहात में पांच, बड़ौत द्वितीय में दो, पिलाना में पांच, खेकड़ा देहात में पांच व खेकड़ा नगर में चार कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि मंडलाध्यक्ष के लिए रविवार को चुनाव कराया जाएगा और इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, गन्ना समिति बागपत अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, जिला चुनाव सह अधिकारी सरिता चौधरी, अनिल तोमर, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अनिता खोखर, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्षों के बाद होगा जिलाध्यक्ष पर फैसला
मंडलाध्यक्षों के चुनाव में इसलिए भी नेता रूचि दिखा रहे हैं, क्योंकि इस चुनाव के बाद ही जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई नेता जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। इसके लिए ही मंडलाध्यक्षों को अपने पक्ष में करने में कुछ नेता लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed