फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   88 proposals were approved in the last board meeting of the municipality

पालिका की आखिरी बोर्ड बैठक में 88 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
88 proposals were approved in the last board meeting of the municipality
पालिका की आखिरी बोर्ड बैठक में 88 प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन

बड़ौत। नगर निकाय चुनाव से पहले सोमवार को नगर पालिका परिषद में आखिरी बोर्ड बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 88 प्रस्तावों को विमर्श कर पारित कर दिया।
पालिकाध्यक्ष डॉ. अमित राणा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नगर के कुछ वार्डों में नाली, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग आदि के निर्माण के सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बजट पारित हुआ। शहर में जगह-जगह लगे हैंडपंप को ठीक कराने, नई पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। शहीद पार्क समेत अन्य पार्कों के रखरखाव व सौंदर्यीकरण के लिए सर्वसम्मति से पारित किया गया।
मावली रोड स्थित गोवंश में संरक्षित किए गए गोवंश को भरण-पोषण के लिए 25 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। श्मशान की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए भी 11 लाख रुपये से अधिक के बजट को हरी झंडी दी गई। इसके अतिरिक्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7040 तिरंगे वितरण की एवज में 70 हजार 400 रुपये का बजट पारित हुआ। जेसीबी की मरम्मत के लिए 1 लाख 94 हजार 400 रुपये का बजट पारित किया गया। दीपावली पर नगर में लाइटिंग का तीन लाख का बजट पारित किया। पॉलीटेक्निक से बड़का रोड चौराहे तक पाइप लाइन बिछाने के लिए तीन लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। बोर्ड बैठक में ईओ अनुज कौशिक व सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सभासद रेनू तोमर व वार्ड नंबर 11 के सभासद नगेंद्र तोमर ने ईओ को पत्र भेजकर गत बैठक की पुष्टि वाले प्रस्ताव का विरोध प्रोसिडिंग बुक में दर्ज करने की मांग उठाई। वहीं, चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि प्रोसिडिंग बुक उनके पास सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed