{"_id":"66ba6a9dcb42462e270ea624","slug":"8580-lakh-will-be-spent-in-mela-gughal-budget-passed-baghpat-news-c-30-1-smrt1053-129368-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेला गुघाल में खर्च होंगे 85.80 लाख, बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेला गुघाल में खर्च होंगे 85.80 लाख, बजट पास
Tue, 13 Aug 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति में मेला गुघाल का करीब 3.35 करोड़ रुपये की आय और 85.80 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बजट लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इससे पहले नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को महापौर डॉ. अजय कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई।
लेखाधिकारी द्वारा बजट पेश करने के बाद उपाध्यक्ष मुकेश गक्खड़ ने कहा कि मेला गुघाल ऐतिहासिक मेला है, जिसकी भव्यता से निगम की ख्याति देशभर में है। ऐसे में इसमें व्यय करने में कंजूसी ना की जाए। उनकी इस बात पर महापौर से 14 लाख रुपये के बजट की वृद्धि की। महापौर व नगरायुक्त संजय चौहान ने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष मेला गुघाल गत वर्षो से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। पार्षद मंसूर बदर ने लकड़ी बाजार में विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पाद वाली दुकानों को बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने स्मार्ट सड़कों पर अतिक्रमण, सर्किट हाउस रोड पर स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की भी मांग रखी।
पार्षद राजेंद्र कोहली ने टैक्स बढ़ाए जाने का मामला उठाया। महापौर ने सुझाव दिया कि टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निगम में एक समाधान दिवस का आयोजन किया जा सकता है। पार्षद दिग्विजय चौहान ने डेयरियों को शहर से बाहर भेजने का मुद्दा उठाया। मयंक गर्ग व अनुज जैन ने अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। पार्षद संजय सैनी ने गोवंश के लिए अंत्येष्टि स्थल तथा गोशाला के विस्तार के लिए भी स्थान चिह्नित करने का सुझाव दिया। दीपक रहेजा, शबाना परवीन, नीरज शर्मा, सीमा बहोत व फजलुर्रहमान ने अनेक विषयों पर चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
-- -- --
मेला गुघाल से अनुमानित आय
आय का माध्यम-- -- -- -- -- -- -- अनुमानित आय
पार्किंग ठेका-- -- -- -- -- -- -- -- -2.70 करोड़ रुपये
म्हाड़ी ठेका पार्किंग-- -- -- -- -- -- -27 लाख रुपये
म्हाड़ी चढ़ावा व सामान से आय-- -- 5.50 लाख रुपये
पथ प्रकाश ठेका से आय-- -- -- -- -6.50 लाख रुपये
कुल अनुमानित आय-- -- -- -- -- -- 3.10 करोड़ रुपये
विज्ञापन
लेखाधिकारी द्वारा बजट पेश करने के बाद उपाध्यक्ष मुकेश गक्खड़ ने कहा कि मेला गुघाल ऐतिहासिक मेला है, जिसकी भव्यता से निगम की ख्याति देशभर में है। ऐसे में इसमें व्यय करने में कंजूसी ना की जाए। उनकी इस बात पर महापौर से 14 लाख रुपये के बजट की वृद्धि की। महापौर व नगरायुक्त संजय चौहान ने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष मेला गुघाल गत वर्षो से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। पार्षद मंसूर बदर ने लकड़ी बाजार में विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पाद वाली दुकानों को बुलाने का सुझाव दिया। उन्होंने स्मार्ट सड़कों पर अतिक्रमण, सर्किट हाउस रोड पर स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
पार्षद राजेंद्र कोहली ने टैक्स बढ़ाए जाने का मामला उठाया। महापौर ने सुझाव दिया कि टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निगम में एक समाधान दिवस का आयोजन किया जा सकता है। पार्षद दिग्विजय चौहान ने डेयरियों को शहर से बाहर भेजने का मुद्दा उठाया। मयंक गर्ग व अनुज जैन ने अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। पार्षद संजय सैनी ने गोवंश के लिए अंत्येष्टि स्थल तथा गोशाला के विस्तार के लिए भी स्थान चिह्नित करने का सुझाव दिया। दीपक रहेजा, शबाना परवीन, नीरज शर्मा, सीमा बहोत व फजलुर्रहमान ने अनेक विषयों पर चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मेला गुघाल से अनुमानित आय
आय का माध्यम
पार्किंग ठेका
म्हाड़ी ठेका पार्किंग
म्हाड़ी चढ़ावा व सामान से आय
पथ प्रकाश ठेका से आय
कुल अनुमानित आय