{"_id":"61acf953ee395055e61f7c35","slug":"85-couples-tied-the-knot-baghpat-news-mrt567746048","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह बंधन में बंधे 85 युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह बंधन में बंधे 85 युगल
विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक में नवदंपति का सामुहिक विवाह कराता पंड़ित।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत बड़ौत, खेकड़ा ओर पिलाना विकासखंड परिसरों में हुए कार्यक्रम
हिंदू समाज के 63 और मुस्लिम समाज के 22 युगलों का विवाह कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में 85 युगलों का विवाह कराया गया। हिंदू समाज के 63 और मुस्लिम समाज के 22 जोड़ों का विवाह कराया गया। सभी दुल्हनों को घरेलू सामान और नकदी आदि देकर विदा किया गया। बरातियों लजीज व्यंजन भी परोसे गए।
रविवार को बड़ौत, खेकड़ा ,पिलाना विकासखंड परिसरों में नव दांपत्य जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में बड़ौत विकासखंड के 16, बिनौली विकासखंड के नौ, छपरौली के आठ, खेकड़ा के 14 ,बागपत के नौ, पिलाना के 29 नव दांपत्य जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें मुस्लिम समाज के 22 नव दांपत्य जोड़ों और हिंदू समाज के 63 नव दांपत्य जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में जनपद स्तर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बड़ौत बीडीओ ज्योति बाला और एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि बड़ौत ब्लाक से 16, बिनौली से नौ और छपरौली से आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीओ समाज कल्याण सुधीर पंवार, ग्राम सचिव भूपेंद्र, बाबू राजकुमार, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
खेकड़ा खंड विकास अधिकारी डा. अक्षय बालियान ने बताया कि विवाह में दुल्हनों को 10-10 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान दिया गया। साथ ही 35-35 हजार रुपये उनके बैंक खातों में डाले गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रवेन्द्र धामा, एडीओ विक्रम सिंह, डीईओ इरशाद, मुकेश यादव, प्रदीप शर्मा, रोहित कुमार, ललित, अजीत आदि शामिल रहे।
विवाह समारोह में निकला सांप, मची अफरातफरी
फोटो संख्या 13
बड़ौत। कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक सांप निकल आया। इससे अफरातफरी मच गई। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने साहस दिखाते हुए सांप को हाथों से पकड़ उसे सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।