{"_id":"63fa5adc392b9d70480d86f4","slug":"82-crore-outstanding-on-more-than-seven-thousand-vehicles-baghpat-news-c-14-1-132983-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सात हजार से अधिक वाहनों पर 82 करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सात हजार से अधिक वाहनों पर 82 करोड़ का बकाया
Sun, 26 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में सात हजार से अधिक वाहनों पर 82 करोड़ रुपये का बकाया है। परिवहन विभाग ने बकाया जमा न करने पर 745 वाहनों की आरसी जारी की है। 28 फरवरी तक बकाया जमा न करने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जिले में 7204 वाहनों पर 82 करोड़ का टैक्स बकाया है। विभाग की ओर से टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है। विभाग की ओर से बकाया जमा न करने पर 745 वाहनों की आरसी जारी की गई है। इन वाहनों पर नौ करोड़ 17 लाख रुपये का बकाया चल रहा है।
जिले में एक अप्रैल 2019 से पूर्व के 14559 वाहनों का पंजीकरण है। कई बार निर्देशों के बाद भी वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवा रहे हैं। जिले में केवल 4554 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है। विभाग की ओर से नंबर प्लेट की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। बिना हाई सिक्योरिटी के मिलने वाले वाहनों का पहली बार पांच हजार, दूसरी बार दस हजार का चालान और तीसरी बार वाहन का पंजीकरण सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को कर बकाया जमा करने के लिए एआरटीओ ने ट्रक, बस, टेंपो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और डीलर्स के साथ बैठक कर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में हिम्मत सिंह, चौधरी प्रवीण सिंह, अश्वनी कुमार, प्रमोद त्यागी, नीरज कुमार व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। -