{"_id":"5c7ed850bdec22144424677c","slug":"81551816784-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक करने वाली सेना पर सवाल उठाना गलत : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक करने वाली सेना पर सवाल उठाना गलत : सत्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में जितनी योजनाएं किसान और मजदूर के लिए चलाई हैं, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मलकपुर मिल की 12 साल की समस्या का समाधान कराया। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ के साथ पासपोर्ट ऑफिस और लाइब्रेरी को भी शुरू कराया। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सेना पर सवाल उठाना गलत है।
कलक्ट्रेट स्थित लोक मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वैन से किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, जवान और गरीबों को समर्पित सरकार है। महिलाओं को मातृत्व अवकाश में 12 सप्ताह की छुट्टी मिलती थी, अब 26 सप्ताह की छुट्टी मोदी सरकार ने की है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ 18 से 40 उम्र की लोगों को मिलेगा। 60 साल होने के बाद तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके लिए कम से कम 55 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये का अंशदान होगा। इतना ही भारत सरकार अदा करेगी। 70 साल के इतिहास में देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आई है, जिन्होंने गरीबों के लिए काम किया। हर गांव और शहर के घर में बिजली पहुंची है। उन्होंने मीटर लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने बागपत शहर में पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट ऑफिस का भी शुभारंभ किया। अब लोगों को गाजियाबाद के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
संचालन डीपीआरओ आलोक शर्मा ने किया। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पूर्व विधायक साहब सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डीडीओ हुबलाल, समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, डीपीओ वीना बजाज, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, सभी बीडीओ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री को प्रार्थनापत्र दिए, जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
पंजीकरण कराएं अधिकारी : डीएम
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सात फरवरी योजना लागू की। इसमें असंगठित श्रमिकों, गृह आधारित कर्मकार (घरेलू श्रमिक, फेरी लगाने वाले, सिर पर बोझा उठाने वाले, ईंट भट्टे, मोची, कचरा बीनने वाले, धोबी, रिक्शा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक कृषि कर्मकार, बीड़ी श्रमिक, हथकरघा श्रमिक, संनिर्माण श्रमिक के लिए योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा योजना में ऐसे असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है, को उक्त योजना में शामिल किया। जिनका बैंक में बचत खाता व आधार कार्ड तथा उनकी आयु 18 से 40 वर्ष है वे सभी इस योजना के लाभ के लिए पात्र होंगे।
जन आरोग्य योजना के कार्ड बांटे
बागपत। आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजन के पात्र लोगों को कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड का वितरण किया। आयुष्मान भारत आरोग्य योजना में जनपद में 44294 में लाभार्थियों के कार्ड भारत सरकार से प्राप्त हुए हैं, इनके वितरण का शुभारंभ किया। 402 लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। शेष कार्डों का वितरण एक सप्ताह के अंदर घर-घर आशा द्वारा किया जाएगा।