{"_id":"5bef2433bdec2269845aaa99","slug":"81542399027-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण रिपोर्ट न भेजने पर नोटिस जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण रिपोर्ट न भेजने पर नोटिस जारी किया
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सर्वेक्षण से संबंधित आंकड़ों की रिपोर्ट सात विभागों के अधिकारियों ने शासन को नहीं भेजी और न ही डीडीओ ऑफिस को उपलब्ध कराई। जिला विकास अधिकारी ने नोटिस जारी कर जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया।
शासन से आठ बिंदुओं पर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्रों के लिए सर्वेक्षण कराया, इसके माध्यम से लोगों को इसका लाभ मिल सके। हजारों की संख्या में लाभार्थियों की खोज की। इनकी जिला स्तर के सात अधिकारियों द्वारा फीडिंग कराई गई । सर्वेक्षण के आंकड़ों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी पांच अक्तूबर तक कार्यक्रम से संबंधित प्रशासनिक विभाग एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजी जानी थी। जिला विकास अधिकारी को सूचना भेजने संबंधित की गई कार्रवाई से अवगत नहीं कराया है। डीडीओ ने सीएमओ, पीडी, डीसीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी नगर विकास अभिकरण को नोटिस जारी किया। निर्देशित किया सर्वेक्षण से संबंधित सभी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। वहीं विभाग को भी इससे अवगत कराया जाएगा।