फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डायबिटीज से बचाव के लिए बदलें दिनचर्या

डायबिटीज से बचाव के लिए बदलें दिनचर्या

Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
डायबिटीज से बचाव के लिए बदलें दिनचर्या
बागपत। अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से मधुमेह (डायबिटीज) हो जाती है। नियमित जांच, परहेज और इलाज से बीमारी के असर को कम किया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि दिनचर्या अगर अस्त-व्यस्त हैं, तो इसमें बदलाव किया जाना बेहद जरूरी है। जन जागरूकता के लिए बागपत में बुधवार को ग्लोबल वॉक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुषमा चंद्रा ने बताया कि बागपत के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में सुबह नौ बजे रैली को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मधुमेह से बचाव के लिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मधुमेह के मरीज को जल्दी थकान होने लगती है। प्यास बढ़ जाती है। तनावपूर्ण माहौल मधुमेह के रोगियाें के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे मरीजों के लिए अच्छा वातावरण होना बहुत जरूरी है। दिनचर्या में व्यायाम के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति तैराकी कर सकते हैं। तेज चलना सबसे सुलभ व्यायाम है, प्रत्येक व्यक्ति इसे आसानी से कर सकता है। इससे मधुमेह में आराम भी मिलता है। मधुमेह की समस्या आने पर नियमित चेकअप कराएं और खानपान के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन



मस्तिष्क और गुर्दों पर पड़ता है असर
बागपत। शरीर में इंसुलिन का स्राव कम हो जाने से खून में ग्लूकोज स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है, इस स्थिति को मधुमेह या डायबिटीज कहते हैं। इस स्थिति में हमारे शरीर को भोजन से ऊर्जा लेने में कठिनाई होती है। मधुमेह के कारण शरीर के कई अंगों को नुकसान होता है। आंख, मस्तिष्क, हृदय, धमनियां और गुर्दों को नुकसान का सबसे अधिक खतरा रहता है। धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाए लोगों को जागरूक
बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने सीएमओ को निर्देश दिए कि लोगों को जिला चिकित्सालय के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर भी जागरूक करें। जिला मुख्यालय पर वॉक का आयोजन किया जाए।


मधुमेह और परिवार है थीम
बागपत। वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. राजेश जैन ने बताया कि इस वर्ष की थीम मधुमेह और परिवार है। वर्तमान में प्रत्येक 11 में से एक व्यक्ति बीमारी से ग्रसित है। इस थीम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नेशनल यूथ फाउंडेशन, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और महावीर शिक्षण संस्थान सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से वॉक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed