फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धरना-प्रदर्शनों से गूंजती रही तहसील

धरना-प्रदर्शनों से गूंजती रही तहसील

Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शनों से गूंजती रही तहसील
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी शैलेष पांडे ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान 97 शिकायतें आई, इनमें से मौके पर चार का निस्तारण हो सका।
तहसील दिवस में इब्राहिम पुर माजरा के पिंटू तोमर, मदनलाल, राहुल, विकास, अनुज व विनोद ने शिकायत की गांव मेें भूमाफियाओं द्वारा खाद्य के गड्ढों पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। ख्वाजा नांगल के धर्मवीर सिंह, हरवंश, रिसाला, कृष्णपाल, ओमप्रकाश, इकबाल ने शिकायत की कि गांव के बिजलीघर के पास लगे जोड़े पर रखे 10 हार्स पावर के ट्रांसफार्मर पर नलकूपों से सिंचाई की जाती है। चार अगस्त 2018 को ट्रांसफार्मर फूंक गया, अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला। उन्होंने डीएम से शिकायत की। शिकायत पर कार्रवाई की मांग की। संजीव व मनोज कुमार निवासी लुहारी ने बिजली के कनेक्शन के संबंध मेें शिकायत की। बाछौड़ निवासी जयवीर सिंह ने तालाब से पानी निकासी न होने के कारण घरों में जल भराव हो रहा है। आने-जाने मेें परेशानी हो रही है, कार्रवाई की मांग की। शबगा गांव के नीशू पत्नी सतेंद्र ने शिकायत की कि उन्हें राशन डीलर यूनिट के हिसाब से चावल और गेहूं नहीं दे रहा है और पांच माह से मिट्टी के तेल का वितरण नहीं कर रहा है, शिकायत करने पर मारपीट पर उतार हो जाता है, जांच कर कार्रवाई की मांग की। तहसील दिवस में 97 शिकायतें आई, इनमेें बरसात मेें मकान गिरने का मुआवजा दिलाने, बिजली, नाली, पानी निकासी की शिकायत प्रमुख रहीं। इस दौरान चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सीएमओ सुषमा चंद्र, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, सीओ रमाला, सीएचसी अधीक्षक बड़ौत, तहसीलदार, सीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed