{"_id":"5b9d62aa867a557ec86ba09f","slug":"81537041066-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, एक घायल
जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव ढासरी गेट के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। शनिवार की शाम गांव तुलहेड़ी निवासी मंगल सिंह पुत्र मिथन सिंह बाइक द्वारा जानसठ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह ढासरी गेट के पास पहुंचा, तो ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हिस्ट्रीशीटर सहित दो को जेल भेजा
जानसठ। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि गांव राजपुर कलां निवासी सलमान उर्फ सूखा के खिलाफ कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। यह थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर होने के बाद भी पुलिस को हमेशा चकमा देकर फरार चलता आ रहा था। शनिवार की रात पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को चाकू के साथ पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने रात में गश्त के दौरान गांव सादपुर मार्ग से कस्बा निवासी जाकिर पुत्र हामिद को चाकू सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
वारंटी को जेल भेजा
रतनपुरी। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान ने बताया कि गांव भनवाड़ा निवासी दिलशाद पुत्र इदरीश के विरुद्ध पुराने मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।