फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारिश से जलभराव, सिंघावली और रोशनगढ़ में मकान गिरे

बारिश से जलभराव, सिंघावली और रोशनगढ़ में मकान गिरे

Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जलभराव, सिंघावली और रोशनगढ़ में मकान गिरे
बारिश से जलभराव, सिंघावली और रोशनगढ़ में मकान गिरे
विज्ञापन


बागपत। शुक्रवार को मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह तेज धूप खिली तो दोपहर के समय तेज हवा के साथ बारिश हुई। शाम तक बूंदाबांदी चलती रही। सिंघावली अहीर और रोशनगढ़ गांव में मकान गिर गए। पिता-पुत्र घायल हो गए। खेड़की, सरूरपुर कलां, रटौल और मलकपुर में जलभराव से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी कराने की मांग रखी।

शुक्रवार बारिश से तापमान गिरकर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया और शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बागपत-मेरठ मार्ग पर गड्ढ़ों में पानी भर जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। सड़कों पर वाहनों की संख्या प्रभावित हुई। अमीनगर सराय क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में जयभगवान का दोमंजिला मकान गिर गया। हादसे में जयभगवान और उसका बेटा विक्की घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। रोशनगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिलने से मजदूर ब्रजपाल के मकान में दरार पड़ गई, कुछ देर बाद उसका मकान गिर गया। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed