{"_id":"5b8c389142c792467002464e","slug":"81535916177-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासीय योजना के बहाने पीडितों से कर रही जमकर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के बहाने पीडितों से कर रही जमकर अवैध वसूली
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के बहाने कुछ दलाल पीड़ितों से आवेदन कराने व आवास दिलाने के नाम पर 600 से 1000 रुपये वसूल रहे हैं। इस संबंध में ब्लाक मुख्यालय पर प्रतिदिन पांच से 10 शिकायतें मिल रही हैं। इससे प्रशासनिक अफसरों मेें हड़कंप मचा है। वे पीड़ितों से अनुरोध कर रहे हैं कि किसी भी बाहर व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं में दलाल जमकर पलीता लगा रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय पर प्रतिदिन 5 से 10 शिकायतें आ रही हैं कि पीड़ित व्यक्तिों से प्रधानमंत्री व सीएम आवासीय योजना के माध्यम से 600 से 1000 रुपये वसूले जा रहे हैं। दलालों द्वारा आवेदकों को योजना के तहत आवास दिलाए जाने का झांसा दिया जा रहा है। इस प्रकार की बढ़ी शिकायतों से ब्लाक व प्रशासनिक अफसरों मेें हड़कंप मचा है। वे ब्लाक मुख्यालय पर आने वाले पीड़ितों से किसी के झांसे में न आने का अनुरोध कर रहे हैं। इतना हीं नहीं ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के अतिरिक्त जनपद की नगर पंचायतों से भी इस प्रकार की शिकायतें विभागीय अफसरों को मिल रही है। इस संबंध मेें बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। पीड़ितों से किसी बाहरी व्यक्ति के झांसे मेें न आने की अपील की जा रही है।