{"_id":"5b84545442c792466049b187","slug":"81535398996-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बुसरा ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बुसरा ने जीती
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय मिलाना में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मिलाना और सीजेएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक विद्यालय की छात्रा बुसरा प्रथम, सुहाना द्वितीय और रिहाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने शिक्षक विकास राणा को सम्मानित किया। इसमें आनंद छिल्लर, मनोज, बाबू, विनोद, याकूब, देशपाल, चरण दास, बबीता, अशोक, मतलूब आदि रहे।
विज्ञापन