{"_id":"5b5b71254f1c1b54638b5097","slug":"81532719397-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से शहर से गांव तक हुए जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से शहर से गांव तक हुए जलमग्न
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से शहर से गांव तक हुए जलमग्न
बड़ौत। नगर और क्षेत्र में पिछले तीन दिन से चल रही बारिश से जगह-जगह जलभराव से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई जगहों पर अत्यधिक पानी भरने से बाइक व अन्य वाहन बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
पिछले तीन दिन से चल रही बरसात से गांधी रोड, नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बिनौली रोड सहित दुकानों में पानी भर जाने से लोगों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि नगर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते हल्की बारिश में ही जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा बावली, मलकपुर, हिलवाडी आदि सहित कई गांवों मेें भी जलभराव की समस्या से लोग अजीज दिखाई दिए। कई गांवों मेें कच्चे मकानों के गिरने की सूचना भी मिली है। लेकिन अभी तक उनकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, बीडीओ प्रेमचंद का कहना है कि सभी सचिवों व एडीओ पंचायत को गांव जाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं।